हरियाणा: बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित होने पर सियासी उबाल, अनुराग ढांडा ने सैनी सरकार पर दागे तीखे सवाल
Haryana Ambedkar statue vandalism: हरियाणा के कलानौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने के बाद सियासत गरमा गई है. AAP नेता अनुराग ढांडा ने CM नायब सिंह सैनी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली और भाजपा की मंशा पर सवाल उठाए हैं. जानिए पूरा मामला, क्या हैं आरोप और आंदोलन की चेतावनी.
ADVERTISEMENT

अनुराग ढांढा (फाइल फोटो)
हरियाणा के कलानौर स्थित खैरडी गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने इस घटना को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे दलित समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करार दिया है.