हरियाणा: मंडी पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा के सामने छलका बुजुर्ग किसान का दर्द, बोले- '3 दिन से गेट पर खड़ा हूँ....'
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नारायणगढ़ की अनाज मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने मंडी में लागू बायोमेट्रिक प्रणाली को तुरंत हटाने की मांग करते हुए सरकार पर किसानों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया.
ADVERTISEMENT

हरियाणा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा इन दिनों प्रदेश की अनाज मंडियों का दौरा कर रहे हैं. बुधवार को जब वे नारायणगढ़ के साढ़ौरा अनाज मंडी पहुंचे, तो वहां एक भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला. मंडी में अपनी फसल बेचने आए एक बुजुर्ग किसान ने हुड्डा को देखते ही अपना दुखड़ा सुनाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो गया.