Haryana: बडौली की छुट्टी, डॉ. अर्चना गुप्ता बनीं हरियाणा BJP की नई बॉस; कुर्सी मिलते ही कह दी बड़ी बात
Haryana: हरियाणा बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल हुआ है. मोहन लाल बडौली की जगह डॉ. अर्चना गुप्ता को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पद संभालते ही डॉ. अर्चना गुप्ता ने पीएम मोदी और अमित शाह सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां ईमानदारी से काम करने वाला एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है.
ADVERTISEMENT

Dr Archana Gupta
Haryana: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के स्तर पर एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा फैसला लिया है. पार्टी ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली को पद से हटा दिया है. बडौली को 'बाय-बाय' कहकर बीजेपी आलाकमान ने अब हरियाणा बीजेपी की कमान डॉ. अर्चना गुप्ता को सौंप दी है. इस बड़े फेरबदल के बाद हरियाणा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.