Haryana Board 12th Topper: हरियाणा बोर्ड 12वीं में इस बार रेवाड़ी की बेटी ने किया कमाल, टॉपर दीपिका के नंबर देख घुम जाएगा सिर!
Haryana Board Topper Marks: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार रेवाड़ी की छात्रा दीपिका ने 499 अंक हासिल कर पूरे हरियाणा में टॉप किया है. जानिए HBSE 12th Topper दीपिका को किस विषय में कितने नंबर मिले, लड़कियों का पास प्रतिशत कितना रहा और छात्र अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

Deepika HBSE Topper
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड यानी HBSE ने आज यानी मंगलवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार भी रिजल्ट में बेटियों का दबदबा देखने को मिला है और लड़कियों का 87.97% रहा, वहीं लड़के 81.46% पर सिमट गए. 12वीं की परीक्षा में रेवाड़ी के चिल्लर के विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपिका ने कुल 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में टॉप किया है. जैसे ही यह खुशखबरी दीपिका के परिजनों को मिली तो उनके घर में खुशी की लहर दौड़ गई है और रिश्तेदारों के फोन आने लगे है. इसी बीच दीपिका के नंबर भी सामने आए है, जो कि काफी चौंकाने वाले है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.