हरियाणा में शादी से ठीक पहले दूल्हा-दुल्हन ने कराया HIV टेस्ट...वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी जिले से एक बेहद ही अनोखी और समाज को आईना दिखाने वाली शादी की खबर सामने आई है. यहां एक शिक्षित जोड़े ने फिजूलखर्ची और रूढ़िवादिता को दरकिनार कर, शादी बंधन में बंधने से पहले बाकायदा अपना एचआईवी और ब्लड टेस्ट करवाया और बाबा साहब की प्रतिमा के सामने प्रतिज्ञा ली.
ADVERTISEMENT

हरियाणा में हुई अनोखी शादी
Haryana Unique Marriage HIV Test Before Wedding: हरियाणा के चरखी दादरी जिले में हुई एक शादी ने आधुनिक समाज के सामने सादगी और जागरूकता की एक नई मिसाल पेश की है. आज के इस दौर में जहां शादियां सिर्फ दिखावे, भारी-भरकम खर्च और लाखों-करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाने का माध्यम बनती जा रही हैं. वहीं चरखी दादरी के एक जोड़े ने समाज को एक बड़ा आईना दिखाने का काम किया है. इस विवाह की सबसे हैरान और खास बात यह रही कि शादी के बंधन में बंधने से ठीक पहले लड़का और लड़की दोनों ने बाकायदा अपना एचआईवी (HIV) टेस्ट और तमाम जरूरी ब्लड टेस्ट करवाए. उन्होंने अपनी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया और जब दोनों की रिपोर्ट पूरी तरह से नेगेटिव और सही आई, उसके बाद ही उन्होंने एक-दूसरे का हाथ थामने का फैसला किया.