हरियाणा: दुष्यंत चौटाला का काफिला रोकने वाले CIA इंचार्ज पर हत्या का आरोप, पीड़िता ने वीडियो जारी कर बयां किया दर्द

हिसार के सीआईए इंचार्ज पवन कुमार, जिन्होंने हाल ही में दुष्यंत चौटाला का काफिला रोका था, अब हत्या के आरोपों में घिर गए हैं. एक महिला ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि पवन कुमार और उनकी टीम ने उसके पति को कस्टडी में इतना प्रताड़ित किया कि उनकी मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

हरियाणा न्यूज
हरियाणा न्यूज
google news

हरियाणा की सियासत और पुलिस प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया जब हिसार के सीआईए (CIA) इंचार्ज पवन कुमार पर एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया. गौर करने वाली बात यह है कि ये वही पुलिस अधिकारी हैं जिनका एक वीडियो हाल ही में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का काफिला रोककर उन्हें धमकाने के मामले में वायरल हुआ था.