हुड्डा ने कुलदीप वत्स को मनाया? कांग्रेस विधायक बोले- "वो मेरे पिता समान, नाराज कुछ लोगों से था, पार्टी से नहीं"

Haryana Congress: बादली विधायक कुलदीप वत्स ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात के बाद स्पष्ट किया कि वे पार्टी के कुछ लोगों की कार्यप्रणाली से नाराज जरूर थे, लेकिन हुड्डा उनके लिए पिता समान और सर्वोपरि नेता हैं

ADVERTISEMENT

हरियाणा न्यूज
हरियाणा न्यूज
google news

हरियाणा कांग्रेस में मची अंतर्कलह और नाराजगी की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को बादली से विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे. इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जाने लगे कि हुड्डा अपने नाराज विधायक को मनाने पहुंचे हैं. हालांकि, कुलदीप वत्स ने इन तमाम अटकलों को खारिज करते हुए हुड्डा को अपने परिवार का मुखिया और पिता समान बताया.