हरियाणा: कांग्रेस विधायक के बेटे ने पिता से तोड़े सारे रिश्ते, 'क्रॉस वोटिंग' के आरोप के बाद लिया बड़ा फैसला

Haryana: हथीन से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइल के बेटे नाजिम चौधरी ने राज्यसभा चुनाव में पिता द्वारा 'क्रॉस वोटिंग' करने के आरोपों के बाद उनसे तमाम सामाजिक और राजनीतिक रिश्ते तोड़ने का ऐलान कर दिया है. नाजिम ने कांग्रेस आलाकमान से आरोपी विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वे सत्ता और पुश्तैनी संपत्ति को ठुकराकर राहुल गांधी की विचारधारा और जनता की सेवा के लिए संघर्ष का रास्ता चुनेंगे.

ADVERTISEMENT

हरियाणा
हरियाणा
google news

हरियाणा की राजनीति में एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसने रिश्तों और राजनीति की मर्यादाओं पर नई बहस छेड़ दी है. हथीन (पलवल) से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइल के बेटे नाजिम चौधरी ने अपने पिता से तमाम सामाजिक और राजनीतिक रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर दिया है. नाजिम ने यह कड़ा कदम अपने पिता पर राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के खिलाफ 'क्रॉस वोटिंग' करने के आरोपों के बाद उठाया है.