'टिकट और पद के नाम पर 7 करोड़ डकारे', हरियाणा महिला कांग्रेस नेत्री के आरोपों ने हिलाया 10 जनपद, पुलिस में शिकायत दर्ज

Suchitra Singh allegations Congress: हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुचित्रा सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेताओं और उनके स्टाफ पर टिकट और पद दिलाने के नाम पर ₹7 करोड़ लेने का गंभीर आरोप लगाया है. शिकायत में प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के पीए समेत कई नाम शामिल हैं. जानिए क्या है पूरा मामला और क्या कुछ कहा है सुचित्रा सिंह ने.

ADVERTISEMENT

Suchitra Singh allegations Congress
Suchitra Singh allegations Congress
google news

हरियाणा कांग्रेस में टिकट वितरण और पदों की खरीद-फरोख्त को लेकर एक ऐसा धमाका हुआ है, जिसकी गूंज दिल्ली के 10 जनपद तक सुनाई दे रही है. हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुचित्रा सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और उनके करीबियों पर ₹7 करोड़ लेने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. उन्होंने कई बड़े नाम लिए है, जिससे की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. साथ ही उन्होंने शिकायत भी दर्ज करा दी है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.