पत्नी के एक्ट्रा मेरिटल अफेयर से परेशान था पति, बेटे संग मिलकर बॉयफ्रेंड का किया ऐसा हाल, जानकर हो जाएंगे हैरान
महेंद्रगढ़ में एक फाइनेंस कंपनी कर्मचारी की उसकी कथित प्रेमिका के पति और बेटे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

Haryana News
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां गुड़ा गांव के एक युवक दिनेश की बेरहमी से हत्या कर दी गई. 15 अप्रैल की सुबह दिनेश की लाश रेलवे लाइन पर मिली थी. पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ है, उसने सबको चौंका दिया है. दिनेश की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी कथित प्रेमिका के पति और बेटे ने मिलकर की है.