Haryana Election 2024: कांग्रेस की कुमारी सैलजा को BSP के बाद अब BJP का ऑफर, गुटबाजी पर मचा घमासान!
Haryana Elections: हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी की खबर के बीच बीजेपी ने दिया कुमारी सैलजा को ऑफर. कहा- हमारी दलित बहन का अपमान हुआ है. अगर कुमारी सैलजा हमारे साथ आना चाहती हैं, तो हम तैयार हैं
ADVERTISEMENT

Haryana Elections 2024: हरियाणा चुनाव में कांग्रेस मजबूत स्थिति में दिख रही है, लेकिन पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी बढ़ती के चलते दिक्कतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. पार्टी की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा काफी समय से चुनावी कैंपेन से दूर हैं. सैलजा की सोशल मीडिया पर भी सक्रिय नहीं हैं. कुमारी सैलजा को कांग्रेस का एक मजबूत दलित चेहरा माना जाता है. सूत्रों के मुताबिक, सैलजा कांग्रेस हाईकमान के फैसलों से नाराज हैं और इस नाराजगी ने पार्टी की मुसीबतें बढ़ा दी हैं.