Haryana Election Opinion Poll: हरियाणा में फंसेगा पेंच, इस ओपिनियन पोल ने बढ़ाई कांग्रेस-बीेजेपी की चिंता!
Haryana Election Opinion Poll: हरियाणा में आज से 16 दिन बाद विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. बीजेपी तीसरी बार हैट्रिक लगाने का दावा कर रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस अपनी सरकार आने की बात कर रही है. इसी बीच टाइम्स नाउ नवभारत और मैटराइज (Matrize) ने अपने ओपिनियन पोल में चौंका देने वाली बात बताई हैय.
ADVERTISEMENT

Haryana Election Opinion Poll
Haryana Election Opinion Poll: हरियाणा में आज से 16 दिन बाद विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. बीजेपी तीसरी बार हैट्रिक लगाने का दावा कर रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस अपनी सरकार आने की बात कर रही है. हालांकि इस बार बीजेपी के लिए चुनौतियां कम नहीं है. बीजेपी में टिकट वितरण के बाद से 50 से अधिक नेताओं में बगावत देखने को मिली. वहीं आम आदमी पार्टी के मैदान में आने से कांग्रेस के लिए भी कुछ सीटों पर चुनौतियां हो सकती है. आखिर में सवाल यह उठता है कि इस बार विधानसभा चुनाव में किस पार्टी की जीत होगी? इसी को लेकर ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसमें बीजेपी के लिए चिंता की स्थिति दिख रही है.