Haryana Election: विनेश फोगाट का दावा- पेरिस ओलंपिक के दौरान PM मोदी ने फोन कर रखी थी ये शर्तें
Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने उस क्षण को याद किया जब वह ओलंपिक फाइनल से बाहर हो गई थीं और पीएम मोदी का फोन आया था. उन्होंने कहा कि फोन पर बात करने से पहले कुछ शर्तें रखी गई थीं, जैसे कि बातचीत को सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाएगा. विनेश ने पीएम मोदी से उस समय बात करने को मना कर दिया था.
ADVERTISEMENT

Vinesh Phogat: हरियाणा में चुनावी माहौल चल रहा है. 5 अक्टूबर को राज्य में वोट डाले जाने हैं. इस कड़ी में हमारे सहयोगी चैनल लल्लनटॉप ने सुर्खियों में चल रहीं पहलवान से राजनेता बनीं विनेश फोगाट से खास बातचीत की है. विनेश फोगाट ने ओलंपिक्स फाइनल में डिस्क्वालीफाई होने के बाद पीएम मोदी के फोन आने पर खुलकर बातचीत की. इसके अलावा उन्होने प्रियंका गांधी से मीटिंग, खुद के खेल मंत्री बनने और कांग्रेस के सीएम चेहरे पर बात की है. आइए जानते हैं उन्होंने खुद के राजनीति में एंट्री करने को लेकर क्या कहा है.