राहुल गांधी ने जिस जलेबी-पकौड़े की करा दी चर्चा उसके दीवाने रहे हैं नेता-अभिनेता, जानें खासियत
Haryana Elections 2024: बहादुरगढ़ में रोड शो के दौरान राहुल ने पकौड़े भी खाए. राहुल के जलेबी और पकौड़ा खाने के बाद उनकी खूब तारीफ भी की, जिसके बाद मातूराम की जलेबी और बिल्ली दे पकौड़े चर्चा में आ गए हैं. बता दें कि ये जलेबी-पकौड़े अपने आप में बेहद खास हैं. इनके स्वाद के नेता से लेकर अभिनेता तक फैन रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Maturam ki Jalebi: हरियाणा चुनाव का प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इन दिनों हरियाणा में ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो कर रहे हैं. मंगलवार को राहुल गांधी प्रचार-प्रसार के दौरान सोनीपत और गोहाना में लोगों से मिले. चुनावी प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने गोहाना में मातूराम की जलेबी और बहादुरगढ़ में 'बिल्ली दे पकौड़े' का स्वाद भी चखा. राहुल को जलेबी इतनी पसंद आई कि उन्होंने एक डिब्बा अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए भी ले लिया.