निशानेबाजी में माहिर आरती राव हरियाणा में BJP के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव, क्या है इनकी कहानी?
Haryana Elections 2024: BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह की बेटी कुमारी आरती सिंह राव को भाजपा ने अटेली विधानसभा सीट से उतारा मैदान में. जानिए इनकी कहानी.
ADVERTISEMENT

Haryana Elections: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बीते दिन हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 67 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने इस सूची के साथ कई नए दांव चले हैं, जैसे कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सीट बदल दी गई है.और इसके अलावा कई मौजूदा विधायकों के टिकट भी काटे गए हैं. इस बीच एक ऐसे प्रत्याशी के नाम की चर्चा हो रही है जिसको लेकर बीजेपी पर भी परिवारवाद के आरोप लगाए जा रहे हैं. बीजेपी ने अहिरवाल समाज के बड़े नेता राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव को अटेली विधानसभा से टिकट दिया है.