100 गज का प्लॉट, 25 लाख तक का फ्री इलाज... हरियाणा में वोटर्स को यूं साधेगी कांग्रेस, जारी किया मेनिफेस्टो
Congress Manifesto: घोषणापत्र जारी होने से एक हफ्ते पहले ही कांग्रेस ने दिल्ली में हरियाणा के लोगों के लिए सात गारंटियों का ऐलान किया था. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुआई में इस घोषणा को 'सात वादे, पक्के इरादे' के नाम से पेश किया गया था.
ADVERTISEMENT

Haryana Congress Manifesto 2024
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव के लिए घोषणापत्र किया जारी
किसान और महिलाओं पर किया गया खास फोकस
Haryana Congress Manifesto: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपना घोषणापत्र चंडीगढ़ में जारी किया. कांग्रेस के 40 पेज के घोषणापत्र में जनता के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं. इसमें 25 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज और महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये देने का वादा शामिल है. कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर से पानी लेने का भी आश्वासन दिया गया है.