देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने BJP-कांग्रेस को चटाई धूल, निर्दलीय चुनाव लड़कर हिसार से मारी बाजी

Haryana Election Hisar Seat Result: हिसार सीट से देश की सबसे अमीर महिलाओं में से एक सावित्री जिंदल ने जीत हासिल की. वे निदर्लीय चुनाव में थी. उन्होंने बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशी को हराकर जीत अपने नाम की है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Haryana Election Hisar Seat Result: हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट को राज्य की सबसे चर्चित सीटों में से एक माना जाता है. इस सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं सावित्री जिंदल ने शानदार जीत दर्ज की है. उनका मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवारों से था.उन्होंने दोनों ही दलों को पछाड़ते हुए 18,941 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है.