10 लाख का ट्रैक्टर, 4 लाख का 'जुगाड़'! हरियाणा के किसान ने बनाया चलता-फिरता घर, किचन से लेकर बेडरूम तक सब कुछ है भीतर!

Haryana Farmer Tractor House: हरियाणा के सोनीपत जिले के शाहपुर गांव के किसान रॉकी ने अपने ट्रैक्टर को एक अनोखे चलता-फिरता घर में बदल दिया है. करीब 10 लाख के ट्रैक्टर पर 4 लाख रुपये खर्च कर उन्होंने इसमें बेडरूम, किचन, एलईडी लाइट, सनरूफ और बैक कैमरा जैसी सुविधाएं लगवाई हैं. जानिए कैसे एक किसान का देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ADVERTISEMENT

Haryana Unique Tractor House Story
Haryana Unique Tractor House Story
google news

हरियाणा के किसानों का जुनून और उनके देसी जुगाड़ पूरी दुनिया में मशहूर हैं. इसी कड़ी में सोनीपत के शाहपुर गांव के एक युवा किसान रॉकी ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. रॉकी ने अपने साधारण से ट्रैक्टर को एक आलीशान 'कैंपर वैन' या यूं कहें कि एक 'चलता-फिरता घर' बना दिया है, जिसके बाद इसकी हर जगह चर्चाएं शुरू हो गई है. आइए जानते है क्या है पूरी कहानी.