हरियाणा में डॉक्टर की अश्लील करतूत! महिला स्टाफ का आरोप- 'रजिस्टर देख पूछा अनमैरिड हो? फिर बोले- कंडोम का डेमो दूं क्या?'
हरियाणा के फतेहाबाद पॉलीक्लिनिक में 10 से ज्यादा महिला स्टाफ ने प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार पर काम सिखाने के बहाने अश्लील बातें करने और कंडोम का डेमो देने की बात कहने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

fatehabad
हरियाणा के फतेहाबाद शहर के एक पॉलीक्लिनिक में काम करने वाली करीब 10 से ज्यादा महिला स्टाफ सदस्यों ने अपने ही प्रभारी डॉक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. महिला कर्मचारियों का आरोप है कि नए प्रभारी डॉक्टर उनके साथ अश्लील बातें करते हैं और काम सिखाने के बहाने अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. इस मामले को लेकर पीड़ित महिला स्टाफ ने मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाई और कार्यकारी CMO (Chief Medical Officer) डॉक्टर बुद्धराम के सामने आरोपी डॉक्टर को जमकर खरी-खोटी सुनाई.