हरियाणा: 'लो पकड़ो रिश्वत...' जब अधिकारी को जबरन नोटों की गड्डी थमाने लगे पिता-पुत्र, सीट छोड़ भागा अफसर, वीडियो वायरल
हरियाणा के फतेहाबाद (टोहाना) में बिजली कनेक्शन के एवज में 5 लाख रिश्वत मांगे जाने से परेशान पिता-पुत्र ने दफ्तर में अधिकारी को जबरन नोटों की गड्डी थमाकर एक्सपोज करने की कोशिश की.
ADVERTISEMENT

हरियाणा से आया रिश्वतखोरी का मामला
हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक बेहद हैरान करने वाला और अनोखा मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आमतौर पर आपने भ्रष्टाचार की खबरों में अधिकारियों को रिश्वत लेते या पकड़े जाते देखा होगा, लेकिन यहां मामला बिल्कुल उल्टा है. फतेहाबाद के टोहाना इलाके में एक बिजली उपभोक्ता और उसका बेटा, बिजली विभाग के अधिकारी को दफ्तर में जबरन नोटों की गड्डी (रिश्वत) देने के लिए उनके पीछे दौड़ पड़े. स्थिति ऐसी बन गई कि अधिकारी अपनी सीट छोड़कर जान बचाकर भागने लगा.
