ड्रम में छिपाई गर्दन, चारपाई पर पड़ा धड़... हरियाणा के फिरोजाबाद में पति ने 25 साल की शादी के बाद पत्नी के साथ ऐसा क्यों किया
फिरोजाबाद के नगला नंदे गांव में संपत्ति विवाद के चलते पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी लता देवी की बेरहमी से हत्या कर दी और शव के दो टुकड़े कर दिए. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

हरियाणा के फिरोजाबाद में चौंकाने वाला मामला
कहते हैं कि शादी के 25-26 साल बाद पति-पत्नी एक-दूसरे की परछाई बन जाते हैं, लेकिन यहां संपत्ति के विवाद ने एक हंसते-खेलते घर को श्मशान बना दिया. दरअसल हरियाणा के फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला नंदे में एक पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर न केवल अपनी पत्नी की हत्या की बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके शव के दो टुकड़े कर दिए.