गोहाना में सनसनी, कलयुगी पिता ने नर्सिंग की छात्रा को उतारा मौत के घाट, तेजधार हथियार से काटा गला

हरियाणा के गोहाना में एक पिता ने अपनी 23 वर्षीय बेटी जो नर्सिंग की छात्रा थी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच प्रेम प्रसंग व घरेलू कलह के एंगल से की जा रही है.

ADVERTISEMENT

हरियाणा न्यूज
हरियाणा न्यूज
google news

हरियाणा के गोहाना से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 23 वर्षीय जवान बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना शहर की देवी नगर कॉलोनी की है, जहाँ नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा को उसके पिता ने तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया. इस जघन्य वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है.