Haryana: शिक्षा विभाग का बड़ा यू-टर्न, CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुईं गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल का सस्पेंशन ऑर्डर वापस

Haryana: भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली में आयोजित प्रोटेस्ट में शामिल होने पर हरियाणा की प्राइमरी गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल को सस्पेंड कर दिया गया था. मीडिया के भारी दबाव और कर्मचारी संगठनों के कड़े विरोध के बाद, शिक्षा विभाग ने बड़ा यू-टर्न लेते हुए उनका निलंबन आदेश वापस ले लिया है.

ADVERTISEMENT

Sulekha Dalal
Sulekha Dalal
google news

Haryana: हरियाणा के शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लेते हुए गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल का निलंबन आदेश (सस्पेंशन ऑर्डर) वापस ले लिया है. बहादुरगढ़ की रहने वाली और रोहतक के रैनकपुरा कॉलोनी स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में प्राइमरी गेस्ट टीचर के पद पर तैनात सुलेखा दलाल को बीते दिनों विभाग ने सस्पेंड कर दिया था, जिसके बाद यह मामला काफी गरमा गया था. अब विभागीय यू-टर्न के बाद सुलेखा दलाल को बड़ी राहत मिली है.