हरियाणा: फरीदाबाद में डॉक्टर आदिल के घर जम्मू-कश्मीर पुलिस का छापा...300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, एक एसाल्ट राइफल बरामद
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर आदिल अहमद राथर को गिरफ्तार कर उसके घर से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए हैं. फरीदाबाद स्थित घर से 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, एक एसाल्ट राइफल मिली है. सुरक्षा एजेंसियां अब उसके आतंकी नेटवर्क की जांच में जुटी हैं.
ADVERTISEMENT

डॉक्टर आदिल अहमद के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाण के हरियाणा के फरीदाबाद एक घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाला अमोनियम नाइट्रेट और हथियार बरामद किए है. पुलिस ने कश्मीर से गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद राठर की निशानदेही पर ये बड़ी कामयाबी मिली. इस दौरान पुलिस को अमोनियम नाइट्रेट, एक एसाल्ट राइफल मिला है. बता दें कि डॉक्टर आदिल राठर फिलहाल जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है. इस दौरान ही उसने कई खुलासे किए हैं. इससे पहले कश्मीर स्थित उसके लॉकर से एक AK-47 राइफल और अन्य हथियार बरामद हुए थे.