महिला क्लर्क डिंपल अरोड़ा की मारी थी गोली... अब पुलिस ने बीच सड़क पर आरोपी का किया ये हाल, देखें वीडियो
Dimple Arora Karnal Murder Case: हरियाणा के करनाल में दो दिन पहले दिनदहाड़े बिजली विभाग की महिला क्लर्क डिंपल अरोड़ा की गोली मारकर हत्या करने वाले शातिर बदमाश विकास उर्फ संजू को पुलिस ने एक बेहद ही रोमांचक और खौफनाक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पैर में दो गोलियां लगी हैं.
ADVERTISEMENT

डिंपल अरोड़ा की हत्या करने वाले बदमाश का हुआ एनकाउंटर
Karnal Police Encounter Vikas Sanju: हरियाणा के करनाल में दो दिन पहले डिंपल अरोड़ा की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह लाइव एनकाउंटर इंद्री रोड स्थित प्रसिद्ध कर्ण लेक के पास हुआ. यहां सीआईए (CIA) पुलिस और शातिर बदमाश के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग देखने को मिली. इस खूनी मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. बता दें कि डिंपल अरोड़ा बिजली विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत थी.