लव मैरिज की, Wife को विदेश भेजा लेकिन उसके साथ हो गया बड़ा धोखा! युवक पर 34 लाख का कर्जा, टेंशन में पिता की मौत

कुरुक्षेत्र के संजीव ने प्रेम विवाह के बाद अपनी पत्नी को 34 लाख रुपये का कर्ज लेकर ऑस्ट्रेलिया भेजा, लेकिन वहां पहुंचते ही पत्नी ने उसे बुलाने से इनकार कर सब जगह से ब्लॉक कर दिया. इस भारी धोखे और कर्ज के मानसिक तनाव के कारण संजीव के पिता की मौत हो गई और अब वह न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा है.

ADVERTISEMENT

कुरुक्षेत्र से आया हैरान करने वाला मामला
कुरुक्षेत्र से आया हैरान करने वाला मामला
Google CTA

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक बेहद हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है, जहां विदेश जाने और वहां पत्नी के साथ सुखद भविष्य बिताने का सपना एक युवक के लिए दुःस्वप्न बन गया. एक तरफ जहां युवक ₹34 लाख के भारी-भरकम कर्ज के जाल में फंस गया है, वहीं दूसरी ओर इस बड़े आर्थिक और मानसिक तनाव के चलते उसके पिता की भी मौत हो गई. पीड़ित युवक अब न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है.