देहरादून में HR नंबर गाड़ी वाले की दबंगई, बीच चौराहे पर पुलिस को दिखाया चाकू, फिर जो हुआ...
उत्तराखंड के देहरादून में बीच सड़क पर हंगामा करने और ट्रैफिक पुलिस को चाकू दिखाकर धमकाने वाले हरियाणा के भिवानी निवासी शख्स (सूरजभान उर्फ विजय) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शराब के नशे में धुत आरोपी की HR नंबर वाली गाड़ी को सीज कर दिया गया है. पत्नी के मुताबिक, आरोपी का मानसिक इलाज चल रहा है.
ADVERTISEMENT

haryana
उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों और पहाड़ी रास्तों पर बाहरी राज्यों के वाहनों द्वारा हुड़दंग की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार देहरादून के बीच चौराहे पर एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक हड़कंप मचा दिया. देहरादून के जाखन चौकी क्षेत्र के जोहड़ी तिराहे पर काले रंग की हरियाणा (HR) नंबर वाली गाड़ी (HR 16 AC 7177) के साथ बीच सड़क पर हंगामा कर रहे एक शख्स की बदमाशी को देहरादून पुलिस ने चंद मिनटों में निकाल दिया.