Haryana Mayor Chunav Winner List 2025: नगर-निगम की 10 में से 9 सीटों पर BJP के मेयर जीते, यहां देखें Full list

Haryana Mayor Election Winner List 2025 : हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी ने बाजी मार ली है. अब यहां ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है. नगर-निगम की कुल 10 सीटों में से बीजेपी ने 9 सीटों पर बाजी मार ली है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: हरियाणा तक.
google news

Haryana Mayor Election Winner List 2025: हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी ने बाजी मार ली है. अब यहां ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है. नगर-निगम की कुल 10 सीटों में से बीजेपी ने 9 सीटों पर बाजी मार ली है. एक सीट मानेसर में निर्दलीय डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने जीत दर्ज की है. मेयर चुनाव में नया रिकॉर्ड भी बन चुका है. गाजियाबाद में बीजेपी उम्मीदवार सुनीता दयाल ने 287000 वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बनाया था. इसे तोड़ते हुए फरीदाबाद सीट से बीजेपी के प्रवीण जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रत्याशी लता रानी को को रिकॉर्ड 316852 से हराया है. वहीं गुरुग्राम नगर निगम मेयर चुनाव में भाजपा की राज रानी मल्होत्रा ने कांग्रेस की सीमा पाहुजा को 1 लाख 79 हजार 485 वोट से हराया है.