सरसों की सरकारी खरीद में ऐतिहासिक फेलियर, नायब सरकार ने पहले ही दिन किसानों को ठगा: अनुराग ढांडा

हरियाणा की मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद के पहले दिन भारी अव्यवस्था देखने को मिली. आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांढा ने भाजपा की नायब सिंह सैनी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 90 फीसदी मंडियों में खरीद ठप रही और किसान MSP से कम दाम पर फसल बेचने को मजबूर हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
अनुराग ढांडा.
google news

हरियाणा की मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद के पहले ही दिन जिस स्तर की अव्यवस्था, लापरवाही और खुली लूट देखने को मिली है, उसने भाजपा की नायब सिंह सरकार की पूरी तरह पोल खोल दी है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की 90% से अधिक मंडियों में सरकारी खरीद पूरी तरह ठप पड़ी रही, जबकि हजारों किसान सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक अपनी फसल लादे लाइन में पसीना बहाते रहे.