Haryana: नारनौल में बिजली विभाग का 'करोड़ों का झटका'! यूथ कांग्रेस नेता के घर आया 78 करोड़ का बिल, उड़े होश
नारनौल में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने यूथ कांग्रेस नेता पुनीत बुलाना को 78.92 करोड़ रुपये का बिजली बिल भेजकर चौंका दिया है. महज़ 6 दिनों की रीडिंग पर आधारित इस बिल को पुनीत ने राजनीति से प्रेरित साजिश या बड़ी तकनीकी लापरवाही करार दिया है.
ADVERTISEMENT

हरियाणा न्यूज
हरियाणा के नारनौल जिले से बिजली विभाग की एक ऐसी लापरवाही सामने आई है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान पुनीत बुलाना के घर पर करीब 78 करोड़ 92 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया है. मोबाइल पर आए इस मैसेज को देखकर न केवल पुनीत बल्कि उनके पूरे परिवार के होश उड़ गए.