Haryana News: रेवाड़ी की 'हाईटेक' जेल से 2 बंदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Haryana News: रेवाड़ी की नवनिर्मित हाईटेक जेल से साइबर अपराध के दो बंदी फरार हो गए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश के लिए नाकाबंदी शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

हरियाणा
Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले से सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. यहां की नवनिर्मित और 'हाईटेक' मानी जाने वाली जेल से दो बंदी चकमा देकर फरार हो गए हैं. इस घटना के बाद जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं. हैरानी की बात यह है कि यह जेल महज एक साल पहले ही पूरी तरह से आधुनिक तकनीक और सख्त निगरानी के दावों के साथ शुरू की गई थी.