नूंह में रात 1 बजे घर में घुसे हैवान, मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग के डर से युवती ने तोड़ा दम
हरियाणा के नूंह में 20 साल की युवती को घर में अकेला पाकर कुछ दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली. आरोपियों द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

nuh
Nuh: हरियाणा के नूंह जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. बिछौर थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 साल की एक युवती को घर में अकेला पाकर कुछ दबंग युवकों ने उसके साथ सामूहिक गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने इस घिनौनी करतूत का अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिया. इसके बाद बदनामी और लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश है.