'आई एम सॉरी, आप SC हैं...' योग्यता की और काम देखने की बात करता रहा रिजुल कुमार, लेकिन GM ने जाति की बात कहकर नौकरी से निकाला

हरियाणा के पानीपत से एक बेहद ही चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है. यहाँ एक होनहार युवक ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाया है कि दो-दो इंटरव्यू पास करने और एचआर पोस्ट के लिए चुने जाने के बावजूद सिर्फ अनुसूचित जाति (SC) से होने के कारण उसे नौकरी देने से मना कर दिया गया.

ADVERTISEMENT

पानीपत में जाति पूछकर नौकरी से निकालने का आरोप
पानीपत में जाति पूछकर नौकरी से निकालने का आरोप
google news

हरियाणा के पानीपत से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने आधुनिक समाज की सोच पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है. आज के इस दौर में जहां बड़ी-बड़ी कंपनियां योग्यता और टैलेंट को सबसे ऊपर रखने का दावा करती हैं, वहीं पानीपत की एक कंपनी पर सिर्फ और सिर्फ जाति के आधार पर एक चुने हुए युवक को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाने का बेहद गंभीर आरोप लगा है. पानीपत के बाबरपुर मंडी के रहने वाले पीड़ित युवक रिजुल कुमार ने आरोप लगाया है कि उसे उसकी काबिलियत की वजह से नहीं, बल्कि उसकी अनुसूचित जाति (SC) कैटेगरी होने के कारण अपमानित करके नौकरी से निकाला गया है. इस घटना के बाद से पीड़ित युवक गहरे मानसिक तनाव में है.