खाकी पहनने का सपना टूटा, उजड़ गया परिवार! हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ट्रैक पर महेंद्रगढ़ के कपिल ने तोड़ा दम

हरियाणा के पंचकूला में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती के दौरान महेंद्रगढ़ के 27 वर्षीय युवक कपिल की दौड़ लगाते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. इस हादसे से उसकी गर्भवती पत्नी और मां सदमे में हैं। घटना के बाद भर्ती केंद्रों पर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं.

ADVERTISEMENT

haryana
haryana
Google CTA

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. पंचकूला में चल रहे फिजिकल टेस्ट में दौड़ लगाते समय महेंद्रगढ़ के 27 वर्षीय युवक कपिल की अचानक तबीयत बिगड़ने और दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. घर से खाकी पहनने का सपना लेकर निकले कपिल की इस असमय मौत से उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है, उनकी गर्भवती पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना ने भर्ती केंद्रों पर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.