कुलदीप बिश्नोई के घर अचानक क्यों पहुंचे सीएम नायब सैनी? जानिए बंद कमरे की सीक्रेट मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
Haryana news: हरियाणा बीजेपी में मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी अचानक दिल्ली में कुलदीप बिश्नोई के आवास पर पहुंचे. बिश्नोई परिवार की नाराजगी और 3 जून को होने वाले बड़े महामंथन से ठीक पहले हुई इस लंच डिप्लोमेसी ने सूबे की सियासत गरमा दी है. जानिए बंद कमरे में क्या खिचड़ी पकी?
ADVERTISEMENT

Haryana news
Kuldeep Bishnoi meeting with CM Nayab Saini: हरियाणा की सियासत में 'चिंगारी को अंगार बनने से पहले थाम लेना ही असली नेतृत्व है.' कुछ ऐसा ही दांव हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चला है. आदमपुर में बिश्नोई परिवार के होने वाले बड़े शक्ति प्रदर्शन से ठीक पहले सीएम सैनी अचानक दिल्ली स्थित कुलदीप बिश्नोई के आवास पर पहुंच गए. दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में लंबी बातचीत हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने बिश्नोई परिवार के साथ लंच भी किया.