हरियाणा में ₹27,915 करोड़ का बिजली घाटा! AAP का सैनी सरकार पर बड़ा हमला
Haryana Power Sector Loss: हरियाणा में बिजली वितरण निगमों पर ₹27,915 करोड़ के घाटे को लेकर आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बिजली निगमों के घाटे पर जवाब मांगा. विस्तार से जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

आप नेता अनुराग ढांडा(फाइल फोटो)
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा की बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दस साल की सरकार ने बिजली क्षेत्र को कर्ज और घाटे में डुबो दिया है. उन्होंने कहा कि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के बिजली वितरण निगमों पर ₹27,915 करोड़ का संचित घाटा है और कुल उधारी ₹20,311 करोड़ तक पहुंच चुकी है. यह स्थिति बताती है कि सरकार न तो वित्तीय सुधार कर पाई और न ही उपभोक्ताओं को राहत दे पाई. आज हरियाणा का आम परिवार महंगे टैरिफ, भारी फिक्स्ड चार्ज और लगातार बढ़ते बिजली बिलों से परेशान है, लेकिन सरकार के पास कोई ठोस जवाब नहीं है.