'मेरे पिता ने राहुल गांधी को धोखा दिया..' राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से घमासान! बेटे ने विधायक पिता से तोड़े सभी रिश्ते बोले- 'गद्दारी बर्दाश्त नहीं'

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोपों के बाद कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइल के बेटे नाजिम चौधरी ने उनसे सभी रिश्ते तोड़ दिए. उन्होंने पिता पर पार्टी और राहुल गांधी के भरोसे के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया और सख्त कार्रवाई की मांग की.

ADVERTISEMENT

cross voting Haryana
cross voting Haryana
google news

हरियाणा की सियासत में राज्यसभा चुनाव के बाद आया भूचाल अब घरों की दहलीज तक पहुंच गया है. हथीन से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइल पर चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के गंभीर आरोप लगे हैं. इन आरोपों से आहत होकर उनके बेटे नाजिम चौधरी ने अपने पिता से सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक संबंध खत्म करने की घोषणा कर दी है.