संजय भाटिया vs कर्मवीर बौद्ध...हरियाणा राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ऐसे बिगाड़ सकती है कांग्रेस का खेल, जानिए पूरा अंक गणित

Haryana Rajya Sabha Election 2026: हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव में सस्पेंस खत्म हो गया है. कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी दिन सबको चौंकाते हुए कर्मवीर सिंह बौद्ध को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं बीजेपी ने संजय भाटिया पर भरोसा जताया है. जानिए कौन हैं कर्मवीर बौद्ध और क्या बीजेपी कोई बड़ा 'खेला' कर पाएगी?

ADVERTISEMENT

Haryana Rajya Sabha Election 2026
Haryana Rajya Sabha Election 2026
google news

Karmveer Singh Baudh Congress: हरियाणा की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलते हुए कर्मवीर सिंह बौद्ध के नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया. लंबे समय से चल रहे मंथन और उदयभान, जयवीर वाल्मीकि व अशोक तंवर जैसे बड़े नामों पर चर्चा के बाद पार्टी ने एक संतुलित चेहरे के रूप में कर्मवीर सिंह को चुना है. कर्मवीर सिंह बौद्ध का चयन इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वह किसी खास गुट से नहीं जुड़े हैं जिससे पार्टी में एकजुटता दिखने की उम्मीद है.