राज्यसभा चुनाव: हरियाणा की 2 सीटों पर जंग 'रिजॉर्ट पॉलिटिक्स' और 'सियासी ड्रामे' की ओर...क्या कांग्रेस अपना किला बचा पाएगी
हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2026: 2 सीटों के लिए 3 उम्मीदवारों की एंट्री से बढ़ा सियासी पारा. कांग्रेस को सता रहा है क्रॉस वोटिंग और हॉर्स ट्रेडिंग का डर, विधायकों को हिमाचल भेजने की तैयारी. जानें क्या है संजय भाटिया, कर्मवीर बौद्ध और सतीश नांदल का पूरा समीकरण.
ADVERTISEMENT

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में गहमा-गहमी तेज.
हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए होने वाली जंग एक बार फिर 'रिजॉर्ट पॉलिटिक्स' और 'सियासी ड्रामे' की ओर मुड़ गई है. 16 मार्च 2026 को होने वाली वोटिंग से पहले कांग्रेस को अपने ही कुनबे में वैसी ही सेंधमारी का डर है जैसी उसने 2016 और 2022 में झेली थी.