हरियाणा राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस में रार, पूर्व विधायक शमशेर गोगी ने उठाए गंभीर सवाल

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस नेता शमशेर सिंह गोगी ने हाईकमान पर सवाल उठाए हैं और मांग की है कि गड़बड़ी करने वाले सभी नौ विधायकों के नाम सार्वजनिक कर बाकी ईमानदार विधायकों को क्लीन चिट दी जाए.

ADVERTISEMENT

हरियाणा न्यूज
हरियाणा न्यूज
google news

करनाल: हरियाणा राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के भीतर घमासान मच गया है. चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग और वोटों के रद्द होने के मुद्दे पर कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने अपनी ही पार्टी के आलाकमान और नेतृत्व पर तीखे सवाल खड़े किए हैं.