Rajya Sabha Election: दुष्यंत चौटाला का हुड्डा और INLD पर बड़ा हमला, बोले- 'वोट की चोट मारने का दम नहीं था'

Haryana Rajya Sabha Election: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. जेजेपी (JJP) नेता दुष्यंत चौटाला ने राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से दूरी बनाने वाली इनेलो (INLD) और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तीखा हमला बोला है.

ADVERTISEMENT

दुष्यंंत चौटाला
दुष्यंंत चौटाला
google news

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राज्यसभा चुनाव के परिणामों और वोटिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच "मिलीजुली गेम" होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि आज प्रजातंत्र पर "मनी तंत्र" हावी होता दिख रहा है.