राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वालों पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, बीके हरिप्रसाद ने गद्दारी करने वालों को दी कड़ी चेतावनी

Rajya Sabha Election Haryana result: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा और बीके हरिप्रसाद ने क्रॉस वोटिंग करने वालों को चेतावनी दी है. जानें कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी और गद्दारी पर क्या कहा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
हरियाणा राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद बोले हुड्‌डा और हरि प्रसाद.
google news

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस खेमे में जहां एक ओर जीत का उत्साह है, वहीं दूसरी ओर क्रॉस वोटिंग को लेकर भारी नाराजगी भी देखी जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने इस पूरे घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.