हरियाणा राज्यसभा चुनाव में 'खेला': सतीश नांदल की सरप्राइज एंट्री, क्या हुड्डा के गढ़ में सेंध लगाएगी बीजेपी?

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में सतीश नांदल की निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में एंट्री ने हुड्डा और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. जानिए देवेंद्र काद्यान और सावित्री जिंदल के समर्थन के पीछे का असली सियासी खेल.

ADVERTISEMENT

NewsTak
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार की एंट्री ने मचाया हलचल.
google news

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाला चुनाव अब बेहद दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण मोड़ पर आ गया है. नामांकन के आखिरी दिन अचानक सतीश नांदल की बतौर निर्दलीय उम्मीदवार एंट्री ने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है. सतीश नांदल को तीन निर्दलीय विधायकों- सावित्री जिंदल, देवेंद्र काद्यान और राजेश जून के साथ-साथ भाजपा के सात विधायकों का समर्थन मिला है, जिससे कांग्रेस के समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं.