हरियाणा राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले 5वें 'विद्रोही' विधायक का नाम आया सामने, कांग्रेस ने थमाया नोटिस!
Haryana News: हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले पांचवें विधायक के नाम का आखिरकार खुलासा हो गया है. पार्टी ने रतिया विधायक जरनैल सिंह को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है. हालांकि, विधायक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.
ADVERTISEMENT

हरियाणा न्यूज
हरियाणा राज्यसभा चुनाव की दो सीटों पर हुए घमासान के बाद कांग्रेस के अंदर मचे घमासान ने नया मोड़ ले लिया है. चुनाव के दौरान पार्टी उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध की जीत तो हो गई, लेकिन पांच विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की खबरों ने हाईकमान की चिंता बढ़ा दी थी. अब कांग्रेस ने पांचवें विधायक के तौर पर रतिया से विधायक जरनैल सिंह को नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है.