हुड्डा का बड़ा एक्शन! क्रॉस वोट करने वाले 5 विधायकों के नाम हाईकमान को भेजे, बोले- 'ये पार्टी के नहीं, जनता के गद्दार हैं'
Haryana Political News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों पर बड़ा एक्शन लेते हुए उनके नाम कांग्रेस पार्टी हाईकमान को भेज दिए हैं. हुड्डा ने इन विधायकों को जनता का गद्दार बताते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई और इस्तीफे की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Bhupinder Singh Hooda
हरियाणा की सियासत में राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर भूचाल ला दिया है. कांग्रेस के भीतर मचे घमासान और 'भीतरघात' की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है. मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुड्डा के तेवर बेहद तल्ख नजर आए. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पार्टी के जिन 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर बीजेपी की मदद की है, उनके नाम न केवल चिन्हित कर लिए गए हैं, बल्कि पूरी रिपोर्ट के साथ दिल्ली दरबार यानी कांग्रेस हाईकमान को भेज दिए गए हैं.