'कॉलेज वाली छोरी होगी सैट कंडक्टर के...' हरियाणवी गाने पर भारी हंगामा, हिसार में पुलिस केस दर्ज
हरियाणवी गाने 'कॉलेज वाली छोरी' के बोलों पर हरियाणा रोडवेज के कंडक्टरों ने आपत्ति जताई है. हिसार में पुलिस शिकायत दर्ज कराते हुए इसे कर्मचारियों और छात्राओं की छवि खराब करने वाला बताया गया है. वहीं, कलाकारों का कहना है कि यह केवल मनोरंजन है. विवाद अब महिला आयोग तक पहुंच गया है.
ADVERTISEMENT

Haryana Roadways
इन दिनों एक नया हरियाणवी गाना 'कॉलेज वाली छोरी' विवादों के घेरे में आ गया है. इस गाने के बोलों पर हरियाणा रोडवेज के कंडक्टरों ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे समाज के लिए गलत संदेश देने वाला बताया है. मामला इतना बढ़ गया है कि हिसार डिपो के कंडक्टरों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है.