हरियाणा में 37 दिनों बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानीं कई मांगें, अब मिलेंगे ये बड़े फायदे
Haryana Sanitation Workers Strike Ends: हरियाणा में पिछले 37 दिनों से जारी सफाई और नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है. मुख्यमंत्री और निकाय मंत्री के साथ लिखित सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का फैसला किया. सरकार ने 13,939 पदों पर पक्की भर्ती, जोखिम भत्ता और कई मांगें मंजूर कर ली हैं.
ADVERTISEMENT

हरियाणा में 37 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
Haryana Sanitation Workers Strike Ends: हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारी संघ और सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले करीब बीते एक महीने से चल रही सफाई कर्मचारियों, सीवरमैनों और फायर ऑपरेटरों की राज्यव्यापी हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है. मुख्यमंत्री और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों की मुख्य मांगों पर लिखित सहमति बन गई. समझौते के बाद कर्मचारी संघों ने हड़ताल वापस लेने और तुरंत प्रभाव से काम पर लौटने का ऐलान किया है.
