शिक्षकों की कमी फिर भी जनगणना में ड्यूटी...AAP ने हरियाणा की नायब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए ये गंभीर आरोप

हरियाणा में शिक्षकों की कमी के बीच उन्हें जनगणना ड्यूटी में लगाने पर सियासत गरमा गई है. आम आदमी पार्टी ने सरकार पर छात्रों की पढ़ाई और सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप लगाया है. स्कूलों में स्टाफ की भारी कमी के चलते बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और कई जगह स्कूल बंद जैसी स्थिति बन गई है.

ADVERTISEMENT

AAP ने नायब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
AAP ने नायब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
google news

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा में शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगाने को लेकर प्रदेश की नायब सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश के स्कूलों में वैसे ही अध्यापकों और अन्य स्टाफ की भारी कमी चल रही है. ऐसे अध्यापकों और स्टाफ को जनगणना के काम में लगाकर सरकार छात्रों की पढ़ाई को बाधित करने का काम कर रही है. हैरानी की बात तो यह है कि अधिकतर स्कूलों में स्कूल के सारे शिक्षकों और स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है ऐसे में छात्रों की सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है. यानि सीधे तौर पर छात्रों को जबरन और बेवजह छुट्टी पर भेजने के लिए विवश किया जा रहा है.