दिल्ली के बाद हरियाणा में भी छिड़ा विवाद, कुत्तों की निगरानी के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर अनुराग ढांडा ने बीजेपी पर साधा निशाना
Haryana Teachers Protest News: दिल्ली के बाद हरियाणा में भी शिक्षकों की ड्यूटी कुत्तों की गिनती और निगरानी में लगाए जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है. कैथल में शिक्षक धरने पर बैठे हैं. आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने इसे भाजपा सरकार की शिक्षा विरोधी सोच बताया है.
ADVERTISEMENT

हरियाणा सरकार पर बरसे आप नेता अनुराग ढांडा.
दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी शिक्षकों की ड्यूटी कुत्तों की गिनती और निगरानी में लगाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. भाजपा सरकार के इस फैसले के खिलाफ कैथल में शिक्षक धरने पर बैठ गए हैं और खुलकर कह रहे हैं कि वे बच्चों को पढ़ाने के लिए नियुक्त हुए हैं, न कि कुत्तों और जानवरों की निगरानी के लिए. स्कूलों से लेकर यूनिवर्सिटी तक अध्यापकों पर यह जिम्मेदारी डालना सरकार की शिक्षा विरोधी सोच को उजागर करता है.