हरियाणा में अनोखी शादी: ना पंडित बुलाए ना लिए सात फेरे, अंबेडकर जी की तस्वीर के सामने रचाया ब्याह!

Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी में मनिंदर और मोनिका ने बिना दहेज, बिना पंडित और बिना सात फेरों के बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर के सामने प्रतिज्ञा लेकर अनोखी शादी रचाई है. इस पढ़े-लिखे जोड़े ने समाज को जागरूक करने के लिए शादी से पहले अपना एचआईवी और ब्लड टेस्ट भी करवाया.

ADVERTISEMENT

Unique wedding in Haryana
Unique wedding in Haryana
google news

Unique wedding in Haryana: हरियाणा के चरखी दादरी में एक ऐसा अनोखा विवाह हुआ है, जिसने समाज में फिजूलखर्ची और रूढ़िवादिता को छोड़कर सादगी की एक नई मिसाल पेश की है. यहां एक पढ़े-लिखे जोड़े ने परंपराओं के नाम पर होने वाले लाखों के दिखावे और दहेज से तौबा कर ली. इस शादी की सबसे बड़ी बात यह रही कि इसमें ना तो कोई पंडित बुलाया गया और ना ही अग्नि के सामने सात फेरे लिए गए, बल्कि नवदंपत्ति ने शादी के बंधन में बंधने से पहले अपना HIV और ब्लड टेस्ट करवाया और फिर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के सामने प्रतिज्ञा लेकर एक-दूसरे का हाथ थाम लिया.